ट्विशा शर्मा मौत मामला: फरार चल रहे समर्थ को हिरासत में लेकर भोपाल के लिए रवाना हुई पुलिस; जबलपुर कोर्ट पहुंचा था आरोपी

Twisha Sharma: दहेज के लिए कथित प्रताड़ना के बाद पिछले सप्ताह मृत पाई गईं ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ सिंह शुक्रवार को सरेंडर करने के लिए जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा, जहां से ओमती पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहा पति समर्थ सिंह शुक्रवार को चेहरा छिपाकर जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा, जहां से ओमती पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी समर्थ सिंह को लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई है। जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय ने खुद इसकी पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, समर्थ सिंह जिला कोर्ट में मास्क लगाकर खुद को सरेंडर करने पहुंचा था।

Twisha Sharma Husband

ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहा समर्थ सिं

इस दौरान, अदालत परिसर में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी कर दी गई है। कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और वकील मौजूद हैं। जब पत्रकारों ने मास्क और टोपी लगाकर समर्थ सिंह से बार-बार सवाल किए तो उसने पत्रकारों से पीछे हटने को कहा और बिना किसी सवाल का जवाब दिए आगे बढ़ गया।

End of Feed