Bareilly में TV एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे की हत्या, चाकू से कई वार कर फिर मारी गोली!

अभिनेत्री सपना सिंह के 14 वर्षीय बेटे की हत्या से बरेली में अधिकारी हलकान हैं। अभिनेत्री के बरेली में विरोध प्रदर्शन करने के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरेली: टीवी धारावाहिकों की अभिनेत्री सपना सिंह के 14 साल के बेटे को उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बेटे की मौत के विरोध में अभिनेत्री ने बरेली में विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आठवीं कक्षा का छात्र सागर (14) अपने मामा ओम प्रकाश के साथ आनंद विहार कॉलोनी, बरेली में रहता था, रविवार सुबह उसका शव इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास मिला जबकि एक दिन पहले ओम प्रकाश ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

TV actress Sapna Singh Son Murder

(फाइल फोटो)

सागर गंगवार स्कूल से हुआ था लापता

पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार सागर गंगवार शनिवार को स्कूल गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि रविवार को उसका शव बरामद हुआ लेकिन पहचान नहीं हो पायी, हालांकि सोमवार को सागर के परिजनों ने शव की पहचान की। मंगलवार को 90 मिनट से अधिक समय तक चला अभिनेत्री का विरोध प्रदर्शन स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद समाप्त हुआ। गंगवार के दो दोस्तों अनुज और सनी (दोनों वयस्क) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। CO फरीदपुर आशुतोष शिवम ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि, जहर या नशीले पदार्थ के अत्यधिक सेवन से मौत होने के संकेत मिले हैं। जांच के लिए शव का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

End of Feed