शाहजहांपुर : जनपद के थाना रोजा क्षेत्र में एक भीषण रेल हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रोजा स्टेशन के पास उस समय हुआ, जब एक ही बाइक पर सवार दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे पैदल निकलने वाले रेलवे रास्ते से पटरियां पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
शाहजहांपुर ट्रेन हादसे में 5 की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और सिविल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है।
अचानक ट्रेन आने से हुआ एक्सीडेंट
प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के मुताबिक रोजा थाना क्षेत्र में स्थित बनका गांव के रहने वाले हरिओम सैनी अपने साढ़ू सेठपाल साली पूजा के साथ सूर्या दो वर्ष निधि चार वर्ष के दो बच्चों सहित लोकल बाजार से अपने घर वापस जाते समय रोजा पावर केबिन के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक रन थ्रू मालगाड़ी की चपेट में आने से पांचो की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के दौरान लापरवाही की भी बात सामने आ रही है।जबकि पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इनकी हुई मौत
बुधवार शाम 6:30 बजे वनका गांव (लखीमपुर) निवासी सेठपाल (40) मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी पूजा (38) दो बच्चों (4 से 6 साल) और साढू हरिओम (45) को लेकर अपने गांव वनका जा रहे थे।
वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई है,शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रोजा थाना पुलिस और रेलवे पुलिस को पूरे मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं..
