एमपी के सिंगरौली में दर्दनाक हादसा; खदान धसने से 2 नाबालिगों समेत 3 की मौत, दो अन्य घायल

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार दोपहर एक भयावह हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सफेद मिट्टी निकालने के दौरान एक खदान अचानक धसक गई, जिससे कई महिलाएं उसके नीचे दब गईं। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Singrauli Mine Accident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के मुताबिक, यहां एक मिट्टी की खदान अचानक धसकने से 2 मासूमों समेत 1 महिला की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि, गांव की पांच महिलाएं सफेद मिट्टी लेने के लिए खदान में गई थीं।

Tragic White Clay Mine Collapse in Singrauli

सिंगरौली में सफेद मिट्टी की खदान का दुखद हादसा

मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक खदान की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे सभी महिलाएं उसके नीचे दब गईं। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी महिलाओं को खदान से बाहर निकाला। इनमें से तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल दो महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

End of Feed