राजस्थान के बीकानेर में दर्दनाक हादसा! पति-पत्नी के झगड़े ने ली 3 जानें, बचाने आए युवक की भी गई जान

राजस्थान के बीकानेर में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की जानकारी सामने आई है।

राजस्थान के बीकानेर में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को बीकानेर जिले में रेलवे ट्रैक पर झगड़ रहे एक जोड़े को बचाने गए दो लोगों को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना राजस्थान के जेएन व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घारसीसर रेलवे ट्रैक पर हुई।

train incident

प्रतीकात्मक फोटो

शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक पति-पत्नी आपस में झगड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उन्हें पटरी से हटाने और बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी ट्रैक पर पहुंच गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और चारों उसकी चपेट में आ गए और यह हादसा हो गया।

End of Feed