Himachal Pradesh: मंडी में भीषण हादसा; सरकाघाट में दुर्घटनाग्रस्त हुई HRTC बस, 5 की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में एक दर्दनाक बस हादसे में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत और करीब 20 लोग घायल होने की पुष्टि हुई है।

HRTC Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वीरवार सुबह एक दिल दहला देने वाला बस हादसा हुआ। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक किशोर समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक किशोर शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक (मंडी) और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में मंडी और हमीरपुर जिले के निवासी शामिल हैं।

HRTC Bus Accident in Mandi

मंडी में एचआरटीसी बस दुर्घटना (फोटो: ANI)

ऐसे हुआ हादासा

जानकारी के अनुसार, बस मसेरन से सरकाघाट की ओर जा रही थी। जैसे ही बस एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा, और बस कई सौ फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में प्रशासनिक और पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। 108 एंबुलेंस सेवाओं की कई गाड़ियां राहत कार्य में जुट गईं और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

End of Feed