Ambedkar Jayanti पर दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

आंबेडकर जयंती के मौके पर दिल्ली और नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। पार्किंग और रूट प्लानिंग के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।

Delhi-Noida Traffic Advisory: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर आज दिल्ली और नोएडा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जनसभा और शोभायात्राओं समेत कई अन्य कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। जिसके चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा और दिल्ली में खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत आज कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पहले से सावधान रहने और जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Traffic Advisory

Ambedkar JayantiDelhi Traffic Alert

दिल्ली में आज जनसभा और शोभायात्रा

दिल्ली में रामलीला मैदान में आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक जनसभा होगी। जिसके बाद शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो अजमेरी गेट, खारी बावली, सदर बाजार, फिल्मिस्तान और डीबी गुप्ता रोड से होकर अंबेडकर भवन तक जाएगी। जिसके चलते इन रास्तों पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

End of Feed