शहर

Delhi News: मालिक को ही लूट गया नौकर! महज 3 घंटे में पुलिस ने पकड़े आरोपी

दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 2-3 घंटे में ही 40 लाख की लूट का मामला सुलझा लिया। कारोबारी के नौकर ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

Delhi News loot

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली में कारोबारी के साथ 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का मामला पुलिस ने महज 2-3 घंटे में सुलझा लिया। घंटों में ही सुलझा लिया। इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि लूट की पूरी साजिश कारोबारी के नौकर ने ही रची थी। पुलिस ने इस मामले में नौकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूट की रकम भी लगभग पूरी बरामद कर ली है।

स्कूटी रोककर छीना बैग

नॉर्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह 67 वर्षीय चावल कारोबारी रामावतार अग्रवाल अपने नौकर हरिओम उर्फ बंटी के साथ स्कूटी से नया बाजार स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। उनके पास एक बैग में लगभग 40 लाख रुपये नकद थे। जैसे ही वे रोशन आरा बाग रोड के पास पहुंचे, एक बदमाश ने उनकी स्कूटी रोककर कारोबारी के साथ मारपीट की और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसीपी सिविल लाइंस के निर्देशन और एसएचओ रमेश चंद्र कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। केस में पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस का भी सहारा लिया गया। जांच के दौरान नौकर हरिओम की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

नौकर ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर रची साजिश

जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो नौकर ने कबूल किया कि उसने कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी मोनिका और साडू सनी लूथरा के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची। इसके बाद पुलिस ने पीतमपुरा और शालीमार बाग में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 39 लाख 97 हजार 500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया बैग बरामद कर लिया है और बाकी के 50 हजार रुपये बैंक खाते में जमा पाए गए। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article