सुल्तानपुर टोल प्लाजा पर दबंगई! टोल कलेक्टर से मारपीट, बैरियर हटाकर जबरन निकलने का आरोप

Sultanpur Toll Plaza: सुल्तानपुर के भेलारा टोल प्लाजा पर टोल कलेक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि फास्टैग को लेकर विवाद के बाद कार सवार लोगों ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी से मारपीट की।

Sultanpur Toll Plaza: सुल्तानपुर में टोल प्लाजा पर टोल कलेक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि फास्टैग को लेकर विवाद के बाद कार सवार लोगों ने बैरियर हटाकर जबरन गाड़ी निकलने की कोशिश की और टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी से मारपीट की। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।

sultanpur crime

सुल्तानपुर टोल प्लाजा पर टोल कलेक्टर से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

फास्टैग को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, यह घटना अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा टोल प्लाजा पर 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे हुई। टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा का एक कार सवार लोगों से विवाद हो गया। टोल कर्मचारी के मुताबिक, वाहन का फास्टैग रीड नहीं हो रहा था और इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था। तभी पीछे से आई कार को रोकने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कार सवार लोगों ने टोल का बैरियर जबरन हटाकर निकलने का प्रयास किया। कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

End of Feed