टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट, गोली चलाने वाला शूटर फूल सिंह निकला नाबालिग, जानिए अब क्या होगा आगे

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में फूल सिंह को मुख्य शूटर बताया गया था। इस मामले में MCOCA के तहत कार्रवाई चल रही थी। अब आरोपी के नाबालिग घोषित होने के बाद केस की दिशा पूरी तरह बदल गई है।

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। मुंबई की स्पेशल MCOCA कोर्ट ने आरोपी शूटर फूल सिंह उर्फ फूली को घटना की तारीख पर नाबालिग घोषित कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस केस की आगे की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने होगी। कोर्ट फूल सिंह के पिता की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी। पिता ने अर्जी में दावा किया था कि 18 अक्टूबर 2026 को जब यह घटना हुई थी, तब उनके बेटे की उम्र 18 साल से कम थी। उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि उनके बेटे को नाबालिग माना जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की जाए।

Tiger (1)

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस (फोटो साभार- Instagram)

MCOCA कोर्ट ने फूल सिंह को माना नाबालिग

कोर्ट में जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, फूल सिंह की जन्मतिथि 30 नवंबर 2008 है। इस हिसाब से घटना के समय उसकी उम्र 17 साल 10 महीने से भी कम थी। जांच अधिकारी ने उसके स्कूल रिकॉर्ड, बर्थ सर्टिफिकेट और दूसरे डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई किया, जिससे यह कन्फर्म हो गया कि उसकी उम्र 18 साल से कम है। रिकॉर्ड्स की जांच करने के बाद स्पेशल जज सत्यनारायण आर. नवंदर ने माना कि घटना के समय फूल सिंह जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत नाबालिग था। कोर्ट ने कहा कि सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं और आरोपी को नाबालिग मानने में कोई संदेह नहीं है।

फायरिंग केस में मुख्य शूटर फूल सिंह

कोर्ट ने अब निर्देश दिया है कि उसे आगे की कार्रवाई के लिए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB), मुंबई के सामने पेश किया जाए। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि उसके खिलाफ मामले में आगे की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने ही होगी। यह आदेश 25 नवंबर 2026 को पारित किया गया था। बता दें कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में फूल सिंह को मुख्य शूटर बताया गया था। इस मामले में MCOCA के तहत कार्रवाई चल रही थी। अब आरोपी के नाबालिग घोषित होने के बाद केस की दिशा पूरी तरह बदल गई है। अब उसके खिलाफ वयस्कों वाली धाराओं के तहत सुनवाई नहीं होगी, बल्कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई होगी।

जुवेनाइल कोर्ट में अब होगी पेशी

कानूनी जानकारों के मुताबिक, नाबालिग घोषित होने के बाद आरोपी को अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। बोर्ड यह तय करेगा कि आरोपी को किस तरह की सुधारात्मक कार्रवाई की जरूरत है। इस फैसले के बाद जांच एजेंसियों को भी अब नए सिरे से कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस मामले में आगे क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

End Article
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्ष...

End of Feed