Pilibhit News: दीवार पर बाघिन को देख गांव में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Pilibhit News: पीलीभीत के अटकोना गांव में किसान के घर की दीवार पर एक बाघिन आकर बैठ गई। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गई है। वन विभाग को घटना की जानकारी मिली तो अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाघिन को रेस्क्यू किया।

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के एक गांव में वयस्क बाघिन घुस गया है। इस कारण से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बाघिन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बाघिन को देखने गांव की भीड़ उमड़ी हुई है। बाघिन को देखने के लिए और उससे बचकर रहने के लिए लोग अपने-अपने घरों की छत पर चढ़े हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। खैर, कड़ी मशक्कत के बाद बाघिन को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Tiger Enter in Atkona Village Siting On Farmers House Wall In Pilibhit Uttar Pradesh

पीलीभीत के एक गांव में बाघिन के घुसने से मचा हड़कंप

किसान की घर के दिवार पर बाघिन

पीलीभीत के एक गांव के किसान के घर की दिवार पर बाघिन को देखकर ग्रामीण में दहशत का माहौल था। जिस किसान के घर की दीवार पर बाघिन थी, उसने खुद को डर के मारे घर में बंद कर रखा था। किसान का नाम सुखविंदर सिंह बताया जा रहा है। घर के बाहर की दीवार पर बाघिन के खड़े रहने से सभी ग्रामीण की रातों की नींद उड़ गई थी।

End of Feed