दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; जानें IMD का पूर्वानुमान

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और कई इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, एनसीआर के पश्चिमी हिस्सों में गरज वाले बादलों का निर्माण देखा गया है, जिसके असर से मंगलवार रात को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में करीब 30 से 50 प्रतिशत इलाकों में मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Delhi NCR Rain Alert

दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट

वहीं गुरुग्राम के लगभग 20 से 30 प्रतिशत क्षेत्रों में भी मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। वेदर अपडेट के अनुसार, इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तर राजस्थान और पश्चिम हरियाणा में भी बादलों का विकास हो रहा है, जो देर रात तक पूर्व दिशा की ओर बढ़ सकता है। आने वाले घंटों में एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए और अपडेट जारी किए जाएंगे।

End of Feed