Mathura News: मथुरा में स्कूल बस ने तीन साल के मासूम को कुचला, हुई दर्दनाक मौत; लोगों ने किया हंगामा

मथुरा में स्कूल बस ने एक तीन साल के मासूम को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत हो गई।

Mathura News: मथुरा जिले में वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल बस से कुचल कर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि मामला वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में तराश मंदिर के निकट शनिवार शाम का है। उन्होंने बताया कि सोमेश (तीन) शौच करने के बाद घर जा रहा था कि तेज गति स्कूल बस ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी।

Mathura News

मथुरा में बस से कुचल कर तीन वर्षीय बच्चे की मौत

चालक व मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर निवासी प्रशांत व बबली का पुत्र सोमेश अपने नाना बाबूलाल के यहां आया था व शनिवार शाम वे सभी वापस अपने गांव जा रहे थे,उससे कुछ वक्त पहले ही यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल बस से यह घटना हुई उस बस में एक शिक्षक व 22 बच्चे सवार थे। घटना के बाद लोगों के आक्रोश और प्रदर्शन को देखते हुए वे पैदल ही घर चले गए।

End of Feed