West Bengal: मालदा में सड़क दुर्घटना, फरक्का स्टेशन जाते हुए हुआ हादसा, तीन दोस्तों की मौके मौत

West Bengal: पश्चिमी बंगाल मालदा जिले में बाइक पर फरक्का से मेहरपुर की ओर जाते हुए सड़क हादसा में तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के 18 मील इलाके में रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 10 बजे नेशनल हाईवे पर उस समय हुई, जब वे बाइक से फरक्का से मेहरपुर की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Accident News

मालदा में सड़क दुर्घटना

मालदा में सड़क दुर्घटना

पुलिस ने मृतकों की पहचान साबिर आलम (24), रमजान शेख (19) और सादिकतुल इस्लाम (20) के रूप में हुई है। ये तीनों मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के मेहरपुर इलाके के नयापुरा के निवासी हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, साबिर आलम केरल में काम करने गया था। वह केरल से तीन दिन पहले घर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। रमजान और सादिकतुल बाइक लेकर साबिर को फरक्का स्टेशन से लेने गए थे। लेकिन घर वापस आते समय उनका एक्सीडेंट हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed