LIVE

देश में कहीं आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कहीं आसमान से बरस रही आग, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Pooja KumariUpdated Mar 23, 2025, 19:09 IST
Follow on Google News
देश में कहीं आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कहीं आसमान से बरस रही आग, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

देश में कहीं आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कहीं आसमान से बरस रही आग, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार आज देश के पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान जताया गया है। रविवार को दक्षिण पूर्वी राज्यों के साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं दिल्ली, यूपी और राजस्थान में आज मौसम साफ रहने वाला है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

MAR 23, 2025 15:50 IST

अगले सप्ताह इस दिन दिल्ली का बदलेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। यहां 27, 28 और 29 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बता जा रहा है कि यह हवाएं दिन के दौरान चलेंगी। हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो सकता है।
MAR 23, 2025 14:17 IST

तेलंगाना में अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट

तेलंगाना में अगले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरी तेलंगाना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुमुराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जंगाओं जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।
MAR 23, 2025 13:21 IST

तमिलनाडु: विरुधुनगर जिले के करियापट्टी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई।

MAR 23, 2025 12:17 IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आज सुबह हुई बारिश

MAR 23, 2025 12:14 IST

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने बताया कि अगले दो दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन के शुष्क मौसम के बाद 27 मार्च से बारिश फिर शुरू होने की उम्मीद है और इसके अगले दिन तक जारी रहने की संभावना है। चेन्नई में भी रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
MAR 23, 2025 10:07 IST

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल, अररिया, सहरसा, किशनगंज, जमुई, मुंगेर और बांका शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।
MAR 23, 2025 08:28 IST

किशनगंज में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

MAR 23, 2025 06:55 IST

राजस्थान में बढ़ेगा पारा


राजस्थान में आने वाले 4 से 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ने के आसार हैं। वहीं 23 से 24 मार्च को बाड़मेर, जैसलमेर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
MAR 23, 2025 06:55 IST

बिहार में आज गरज-चमक के साथ बारिश


बिहार में आज पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बिजली गिरने और बादल गरजने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश का भी अनुमान है।
MAR 23, 2025 06:55 IST

यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा


उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने 28 मार्च तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
MAR 23, 2025 06:55 IST

तेलगांना में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट


आईएमडी ने तेलंगाना के कई जिलों के लिए शुक्रवार को ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किए, जिसके तहत वहां 24 मार्च की सुबह तक आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई। आईएमडी ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे से 24 मार्च सुबह 8.30 बजे के बीच तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का भी पूर्वानुमान जताया।
MAR 23, 2025 06:54 IST

दिल्ली में आज भी साफ रहेगा मौसम


दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.6 डिग्री कम है। पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत से 30 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने रविवार को आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया है।