इस मशहूर हिल स्टेशन पर बनेगा एशिया का सबसे लंबा Ropeway, जाम मुक्त होगा शहर

हिल स्टेशनों की खूबसूरती आपको बार-बार उस ओर खींचकर ले जाती है। लेकिन हिल स्टेशन की खूबसूरती का नजारा अगर रोपवे से हो तो यह खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। देश के एक मशहूर हिल स्टेशन पर एशिया का सबसे लंबा रोपवे बनाया जा रहा है। रोपवे से पहाड़ों और घाटियों का अद्भुत नजारा होगा।

शहरों को जाम मुक्त करने और हिल स्टेशनों की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए सरकारें तमाम कोशिशें करती हैं। विशेषतौर पर हिल स्टेशनों की खूबसूरती को पर्यटक अपनी आंखों में हमेशा के लिए बसा लें, इसके लिए रोपवे सबसे अच्छे माध्यमों में से एक है। हमारे देश में नैनीताल सहित कई हिल स्टेशनों पर रोपवे मौजूद हैं। अब हमारे ही देश के एक मशहूर हिल स्टेशन पर एशिया का सबसे लंबा रोपवे बनाने की तैयारी की जा रही है। यह रोपवे दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Tara Devi-Shimla Ropeway

सांकेतिक तस्वीर

कहां बनेगा एशिया का सबसे लंबा रोपवे

एशिया का सबसे लंबा रोपवे 13.79 किमी लंबा होगा। इस रोपवे को मशहूर हिल स्टेशन और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बनाया जाएगा। इस रोपवे के बन जाने से शिमला में न सिर्फ पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, बल्कि शिमला शहर को ट्रैफिक के दर्द से भी छुटकारा मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक कम होने और रोपवे से शिमला की वादियों का नजारा अद्भुत और अविस्वमरणीय हो जाएगा।

End of Feed