Danapur Robbery Case: दानापुर के सगुना मोड़ स्थित जीवा ज्वेलरी शोरूम में पांच हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधी शोरूम से करीब 40 से 50 लाख रुपये की ज्वेलरी और 35,000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट
क्या है पूरा मामला?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने शोरूम कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही उन्होंने बताया कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट का मामला सगुना मोड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है, इसलिए वहां के पुलिसकर्मियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ज्वेलरी शोरूम लूटपाट मामले में जो भी दोषी होगा, इस पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही हैं।
