Gujarat Boat Collapse: गुजरात के आंनद जिले में मछली पकड़ने नाव लेकर नदी में गए पिता-पुत्र की डूबने से और उन्हें बचाने गए एक परिजन की भी मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महीसागर नदी से शव को निकाला। स्थानीय सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और अस्पताल पहुंचे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही का निर्देश दिया।
क्या है पूरा मामला?
आनंद जिला के वासद के काचलापूरा के नगीनभाई अपने 6 वर्षीय पुत्र आयुष ओर 12 वर्षीय भतीजे को लेकर वासद ब्रिज के समीप महीसागर नदी में मच्छी मारी करने के लिए नाव ले कर गए थे। नदी के अंदर गहरे पानी में अचानक नाव पलटने की वजह से यह हादसा हुआ। नाव पलटने की वजह से तीनों नदी में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय तैराको ने नदी से शव को बाहर निकाला जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
