शहर

कल का मौसम 01 February 2025: फरवरी में आंधी-बारिश देगी तगड़ा झटका, कोहरा बर्फबारी सर्द हवाओं का लगेगा थपेड़ा; 6 दिन IMD का ऑरेंज अलर्ट

Kal Ka Mausam, 01 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: जनवरी महीना समाप्त होने के बाद भी उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से गर्मी का भी एहसास होने लगता है। खासकर, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में तेज पछुआ हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से दिन में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

Image

भारत कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): नए साल का पहला महीना कड़ाके की सर्दी के साथ बीता। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक मौसम ने अपने रंग दिखाए। खासकर, उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और हरियाणा-पंजाब ने भीषण ठंड का दौर झेला। भीषण कोहरे ने यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया और बीच-बीच में बादल भी बेईमानी करते नजर आए। हल्की से मध्यम बारिश से मौसम का मिजाज बदलता रहा। लेकिन, अब फरवरी महीने की शुरुआत थोड़ी नर्म मौसम के साथ होने वाली है। हालांकि, आईएमडी ने अगले 5 दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं तेज हवाएं तो कहीं आंधी परेशान करेगी। उधर, जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां 31 जनवरी से खत्म हो गया है, जिससे हिमपात का दौर थोड़ा कम हो सकता है। लेकिन, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी रखा है। साथ ही बारिश का भी अलर्ट है, जिससे वहां अभी न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इधर, भीषण कोहरे की जद में कई राज्य हैं, जिससे अभी भी रेल यातायात, हवाई यातायात प्रभावित हैं।

पूर्वोत्तर के राज्यों उड़ीसा, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। असम में चक्रवात के असर से तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। नॉर्थ ईस्ट के नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में भी बारिश का अलर्ट है। इन राज्यों ने घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से थोड़ा अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। 4 फरवरी को तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे एक्यूआई 349 था जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में कितना तापमान

दिल्ली-एनसीआर में 1 फरवरी से न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 25 डिग्री पहुंचने की संभावना है। 2 फरवरी को न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 3 फरवरी को न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, दिन के वक्त तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। आईएमडी ने इस दिन एनसीआर में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

एनसीआर में कितना प्रदूषण?

गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में एक्यूआई 250 के इर्द गिर्द बना हुआ है। मौसम विभाग ने एनसीआर में अगले 5 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अगर, इन दिनों बारिश होती है तो एक बार फिर ठंड वापसी कर सकती है।

यूपी में कल का मौसम

यूपी में फरवरी की शुरुआत खराब मौसम के साथ हो सकती है। आईएमडी ने अगले 5 दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे एक बार फिर सर्दी की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल, सुबह के वक्त कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। पाला गिरने और गलन भरी हवाएं भी परेशान कर रही हैं। लेकिन, दिन में निकल रही धूप सर्दी से राहत भी पहुंचा रही है। मौसम विभाग ने 3 से 5 फरवरी के बीच लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, मेरठ, सहारनपुर, शामली, आगरा, अलीगढ़ समेत पूर्वांचल के गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया समेत कई राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं। ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में कड़ाके की सर्दी से धीरे-धीरे राहत की उम्मीद नजर आ रही है। राज्य में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखा जा रहा है, जिससे बादलों की आवाजाही हो सकती है, जिससे मौसम में थोड़ी तब्दीली नजर आएगी। आईएमडी ने 1 फरवरी को घने कोहरे के साथ ठंड का अलर्ट जारी किया है। पटना, मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, अररिया, सुपौल, किशनगंज, हाजीपुर, नालंदा समेक कई जिलों में घना कोहरा और हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। अब पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट भी हो सकती है।

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

झारखंड में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। राज्य में एक फरवरी से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यहां चतरा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि, रांची, बोकारो में न्यूनतम तापमान 12. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। अगले दो से तीन दिन तक इसके प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, सुबह से आसमान में सूरज के दस्तक देने से तापमान में काफी कमी होती दिख रही है।

कश्मीर में कैसा है मौसम

कश्मीर में सर्दियों की सबसे कठोर अवधि मानी जाने वाली 40 दिवसीय ‘चिल्ला-ए-कलां’ गुरुवार को ही धूप के साथ समाप्त हो गई। इसके साथ ही दिन के अंत में बादल छाए रहने से बारिश होने की संभावना है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान हिमपात की सबसे अधिक संभावना होती है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ के पहले ही दिन श्रीनगर में पारा शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था, जिसने 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। घाटी के बाकी हिस्सों में आसमान बादलों से घिर गया, जिससे रात में बर्फबारी या बारिश की उम्मीद बढ़ गई है।

चिल्ला-ए-कलां’ क्या था?

‘चिल्ला-ए-कलां’ के बाद 20 दिन का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ (हल्की ठंड) और 10 दिन का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ (नरम ठंड) का समय होगा जब ठंड धीरे धीरे कम होने लगेगी। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मुंबई में कैसा है मौसम

मुंबई में आसमान में धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन मौसम में ठंडक का एहसास होता रहेगा। हालांकि, दिन में ठंड हवाएं राहत दे रही हैं। चूंकि, दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। आईएमडी ने 1फरवरी को मुख्य तौर पर बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है, जिससे न्यूनतम तापमान 20°C और अधिकतम 28°C डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कोल्ड डे क्या है?

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे जारी है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article