शहर

Ghazipur Accident: गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत; दर्जनभर घायल

Ghazipur Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हो गया। गाजीपुर में पिकअप और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा घायल हो गए। यह सड़क दुर्घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी इलाके में हुई, जहां पर महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी हुई पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई।

Image

गाजीपुर सड़क दुर्घटना

Photo : Times Now Digital

Ghazipur Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हो गया। गाजीपुर में पिकअप और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा घायल हो गए। यह सड़क दुर्घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी इलाके में हुई, जहां पर महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी हुई पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई।

हादसा वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर हुआ जिसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे।

गोरखपुर में टकराईं दो बसें

इससे पहले गोरखपुर स्थित गगहा के सराय चौराहे के पास दो रोडवेज बसों की आपस में टक्कर होने की वजह से 27 से अधिक यात्री घायल हो गए थे, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यात्री महाकुंभ स्नान करके लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में सवार श्रद्धालु हरिद्वार और प्रयागराज के आयोजित महाकुंभ में 'आस्था की डुबकी' लगाकर लौट रहे थे। दो बसों के बीच इतनी भीषण भिड़ंत हुई कि अफरा-तफरा मच गई थी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल की तत्काल मदद की और पुलिस को बस दुर्घटना की सूचना दी।

इन लोगों की हुई मौत

मृतकों में 4 महिलाएं,1 पुरुष और एक 5 वर्षीया बच्ची शामिल है।घायलों का गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घायलों की चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे,और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंचे,और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को मोर्चरी ले जाया गया है। हादसे से इलाके में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मृतकों में गोरखपुर के सुधा चौरसिया, श्याम सुंदर,नित्या सिंह,सुरेंद्र गुप्ता,लीलावती,पुष्प देवी और गुलाबी देवी शामिल है। फिलहाल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article