अहमदाबाद समेत गुजरात में 21 घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹1 करोड़ का माल बरामद

गुजरात में लंबे समय से चोरियों से दहशत फैलाने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। नारोल पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी गांधीनगर से की गई।

Gujarat News: अहमदाबाद समेत पूरे गुजरात में दहशत फैलाने वाले एक शातिर चोर को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा है। नारोल पुलिस की सतर्कता और सर्विलांस टीम की सटीक कार्रवाई के चलते गांधीनगर के सेक्टर-2 इलाके से आरोपी को करीब ₹1.027 करोड़ के चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मालाभाई नाथाभाई समेचा (48) के रूप में हुई है, जो अकेले ही राज्यभर में 21 से अधिक घरफोड़ चोरियों को अंजाम दे चुका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से बंद मकानों को निशाना बनाता था और सोना-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भी चोरी कर लेता था।

Thief Arrested in Gujarat with Over ₹1 Crore Stolen Goods Recovered

₹1.027 करोड़ के चोरी के माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹92 लाख के सोने-चांदी के जेवर, 7600 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹7.14 लाख), एक कार, मोबाइल फोन और चोरी के औजार बरामद किए हैं। कुल मिलाकर ₹1 करोड़ से अधिक का माल जब्त किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी और घरफोड़ के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें गुजरात के अलग-अलग शहर शामिल हैं। इसके बावजूद वह लगातार वारदातों को अंजाम देता रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और किन-किन जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया है और क्या इस नेटवर्क में कोई और भी शामिल है।

End of Feed