'कपड़े बदलते रहे, फिर भी नहीं बच पाए चोर' पुलिस ने 100 CCTV खंगालकर पकड़े दो शातिर लुटेरे

Delhi Defence Colony Theft: 26 अक्टूबर 2026 को डिफेंस कॉलोनी थाने में एक सरकारी आवास में चोरी की शिकायत मिली थी। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वारदात के बाद कई जगह अपने कपड़े बदले थे, लेकिन 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस उन तक पहुंच गई।

Delhi Defence Colony Theft: दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट की डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी आवास में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वारदात के बाद कई जगह अपने कपड़े बदले थे, लेकिन 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस उन तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। इसमें ब्रांडेड ज्वेलरी, कलाई घड़ी और चश्मे शामिल हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।

Delhi Theft

दिल्ली पुलिस ने पकड़े शातिर लुटेरे (फोटो साभार- TNN)

पुलिस ने सुलझाई सरकारी आवास में चोरी की गुत्थी

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को डिफेंस कॉलोनी थाने में एक सरकारी आवास में चोरी की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी को शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सरकारी फ्लैट में केयरटेकर है। किसी ने कमांडेंट के आवास का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने ई-एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

End of Feed