BJP Morcha List: भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई ने अपने छह मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति की।नियुक्तियों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिली मंजूरी के बाद जारी सूची के मुताबिक, विधायक गोपी चंद मीणा को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया है।
प्रतीकात्मक फोटो
सूची के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि शंकर गोरा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
सूची के मुताबिक, हमीद ख़ान मेवाती को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभार सौंपा गया है, जबकि महेंद्र कुमावत को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
