Thane Murder: शिवसेना UBT नेता हत्याकांड में बेटे ने लगाए गंभीर आरोप, कहा -पूर्व मेयर और उनके पति ने रची साजिश

ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में उनके 26 वर्षीय बेटे ने पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार और एक अन्य को हिरासत में लिया है।

Thane Pradeep Purnekar Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है। मृतक के 26 वर्षीय बेटे राम पूर्णेकर ने पुलिस को अपना आधिकारिक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने ठाणे की पूर्व मेयर और शिवसेना नेता मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य को हिरासत में लिया गया है।

UBT Leader Murder

प्रदीप पूर्णेकर के बेटे ने पूर्व मेयर पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

बेटे ने पुलिस को क्या बताया?

प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद ठाणे में विरोध प्रदर्शन हुए थे। बुधवार को शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत और आदित्य ठाकरे भी कपूरबावड़ी पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद पुलिस ने राम पूर्णेकर का विस्तृत बयान दर्ज किया। राम ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उनके पिता को ठाणे की पूर्व महापौर एवं शिवसेना नेता मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे ने निशाना बनाने की साजिश रची थी।

End of Feed