Maharashtra: ठाणे में सीमेंट मिक्सर और वैन की भीषण भिड़ंत, 11 लोगों की मौत; दो घायल

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रायते पुल पर वैन और सीमेंट मिक्सर के बीच हुई भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस राहत कार्य और जांच में जुटी है।

Thane Accident News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां सोमवार सुबह कल्याण-मुरबाड मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक सीमेंट मिक्सर और टैक्सी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

thane maharashtra Accident news

सीमेंट मिक्सर और वैन की हुई जोरदार टक्कर

कैसे हुआ हादसा

हादसा सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे मुरबाड के गोविली गांव के पास स्थित रायते पुल पर हुआ। जानकारी के अनुसार, वैन कल्याण से मुरबाड जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर के बीच आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अबतक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लोग घायल हैं।

End of Feed