Himachal Fire News: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सोमवार तड़के ऐतिहासिक हेरिटेज मार्केट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
धमाकों से दहला कसौली का हेरिटेज मार्केट
सोमवार की सुबह जब कसौली की हेरिटेज मार्केट में आग की लपटें दिखाई दीं, तो स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में हड़कंप मच गया। चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को अपना सामान सुरक्षित बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खाने-पीने की दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके होने शुरू हो गए, जिससे आग बुझाने में जुटे कर्मियों के लिए दुकानों के पास पहुंचना भी जान जोखिम में डालने जैसा हो गया।
राहत और बचाव कार्य
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। पुलिस विभाग के जवान और स्थानीय दुकानदार भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आग बुझाने में सहयोग किया। फिलहाल, दमकल कर्मी आग को और ज्यादा फैलने से रोकने के लिए लगातार कोशिश करते रहे, लेकिन सिलेंडरों के धमाकों और घनी मार्केट के कारण ऑपरेशन में बाधा आई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नुकसान का आकलन और कारण
आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट या किसी दुकान में गैस रिसाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरी मार्केट में तनाव का माहौल बना हुआ है
