दुष्कर्म पीड़िताओं ने मिलकर आरोपी को उतारा मौत के घाट, शव को जला भी दिया

ओडिशा के गजपति जिले में महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और उसके शव को पहाड़ी पर जला दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मामले की जांच की और हत्या के मामले में 8 महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

Odisha Crime: ओडिशा के गजपति जिले में कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया गया। बताया जा रहा है कि महिलाओं के एक ग्रुप ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और 8 महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने व्यक्ति शव की तलाश की तो उन्हें पहाड़ी से मृतक की हड्डियां और राख मिली है।

Police.

दुष्कर्म पीड़िताओं ने मिलकर आरोपी को उतारा मौत के घाट

दुष्कर्म का शिकार हुई महिलाओं ने आरोपी को जलाया

मोहन पुलिस थाना क्षेत्र के प्रभारी बसंत सेठी ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति की हत्या करने की सूचना मिली थी। उन्हें पता लगा की व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में गांव के एक वार्ड के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच करने के दौरान पुलिस की टीम को पहाड़ी से मृतक की हड्डियां और राख बरामद हुई है।

End of Feed