Telangana News: ACP ऑफिस के अंदर कांस्टेबल की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर लगाया हत्या का आरोप

तेलंगाना के एलबी नगर में ACP कार्यालय के अंदर एक पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक साई कुमार के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Telangana News: तेलंगाना के एलबी नगर में बुधवार को ACP कार्यालय के अंदर एक पुलिस कांस्टेबल मृत मिला। मृतक की पहचान साई कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है और केस दर्ज किया गया है। एलबी नगर पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, साई कुमार ACP कार्यालय में मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Telangana Police Constable Death

ACP कार्यालय पहुंचे परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया

हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

वहीं, मृतक के परिवार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि साई कुमार की हत्या की गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। परिवार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से कांस्टेबल कथित तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव और प्रताड़ना से परेशान था तथा उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी दी थी। घटना के बाद मृतक के रिश्तेदार ACP कार्यालय पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान परिसर में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आई है। परिजनों ने तेलंगाना सरकार से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है।

End of Feed