Noida Crime News: पिता की हत्या कर मेट्रो के आगे कूदा बेटा, क्यों उठाया खौफनाक कदम?

Noida Sector 52 Crime News: नोएडा में एक किशोर ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या करने के बाद सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, वह मां के अलग रहने से तनाव में था।

Noida Sector 52 Crime News: नोएडा में एक किशोर ने अपने पिता की कथित रूप से हत्या करने के बाद सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई, जब किशोर ने अपने पिता राजू शर्मा की हत्या कर दी और इसके बाद वह मेट्रो स्टेशन चला गया। राजू बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। शुरुआती जांच के मुताबिक, किशोर पिछले करीब तीन महीने से गढ़ी चौखंडी गांव में किराए के मकान में अपने पिता के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि वह अपने पिता के कथित कठोर व्यवहार और मां की गैरमौजूदगी को लेकर अवसादग्रस्त था।

Crime

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पुलिस ने बताया कि किशोर की मां ने कोविड-19 महामारी के बाद राजू को छोड़ दिया था और अलग रह रही थी। उसने बताया कि बुधवार सुबह उसने पिता की हत्या कर दी, जब वह सो रहा था। इसके बाद वह सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन गया, जहां उसने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की कोशिश की।

End of Feed