Taj Mahal Controversy: ईद से पहले ताजमहल परिसर में 'हरे कृष्णा-हरे राम'; पर्यटकों के कीर्तन का वीडियो वायरल, ASI ने CISF से मांगी रिपोर्ट

Taj Mahal Controversy: ईद से पहले ताजमहल परिसर के मुख्य मकबरे पर पर्यटकों द्वारा 'हरे कृष्णा-हरे राम' का भजन-कीर्तन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ASI ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सुरक्षा एजेंसी CISF से रिपोर्ट तलब की है।

Taj Mahal Kirtan Controversy: देश की सबसे चर्चित ऐतिहासिक इमारतों में से एक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक ताजमहल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ताजमहल की मुख्य गुंबद के नीचे 'चमेली फर्श' पर कुछ पर्यटकों द्वारा सामूहिक भजन-कीर्तन किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। ईद से ठीक पहले सामने आए इस वीडियो को लेकर अब सुरक्षा के दावों और नियमों की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

taj mahal kirtan controversy

ताजमहल के मुख्य मकबरे पर पर्यटकों के भजन-कीर्तन करने पर हंगामा (सांकेतिक चित्र)

वायरल वीडियो में क्या है?

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा यह वीडियो करीब 1 मिनट 2 सेकंड का बताया जा रहा है। वीडियो में ताजमहल के मुख्य मकबरे के पास चमेली फर्श पर, मेहमानखाना की दिशा में कुछ पर्यटक जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति और उसके सामने बैठी अधिकांश महिलाएं और युवतियां तालियां बजाते हुए 'हरे कृष्णा-हरे राम' का कीर्तन कर रही हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी इस बात की पुष्टि कर रहा है कि ताजमहल परिसर के भीतर भजन-कीर्तन चल रहा है।

End of Feed