शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (28 May 2026) UP Weather Today: यूपी में मौसम का बड़ा यू-टर्न, लू के बाद तूफान-बारिश की एंट्री; 69 जिलों में IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 May 2026: यूपी में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 69 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 24 जिलों में ओलावृष्टि और 11 जिलों में लू की भी चेतावनी है।

Image

यूपी में आज का मौसम

यूपी में आज का मौसम (28 May 2026): भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब राहत की बारिश मिलने वाली है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज यूपी में मौसम बड़ी करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज 69 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 24 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं 32 जिलों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की आशंका है। बारिश का सिलसिला 28 से 31 मई के बीच जारी रहेगा। इस दौरान तापमान में भी बड़ी गिरावट आने की संभावना है। जिससे गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी के 11 जिलों में आज लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कुछ हिस्सों में हीटवेव का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। 11 जिलों में गुरुवार को लू का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर और झांसी शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना है। खासतौर से पश्चिमी यूपी और तराई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हीटवेव पर सीएम योगी का अधिकारियों को खास निर्देश

हीट वेव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डीएम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड में रहें। वरिष्ठ अधिकारियों को अस्पतालों, पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। सीएम ने सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राहत और बचाव कार्यों को लेकर सतर्क रहने की अपील करते हुए उन्होंने जनता से भी लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने, सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहनने और आग लगने की आशंका वाली किसी भी लापरवाही से बचने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को श्रमिकों को थकावट, डिहाइड्रेशन और लू से बचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

firozabad

खराब मौसम को देखते हुए फिरोजाबाद डीएम ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

यूपी में क्यों बदला मौसम

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। वहीं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवाओं के प्रभाव भी यूपी के मौसम पर पड़ रहा है। जिससे कारण कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है।

बांदा तीसरे दिन सबसे गर्म शहर

यूपी में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बांदा सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 46 डिग्री, प्रयागराज में 46.4 डिग्री, कानपुर में 45.2 और वाराणसी में 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान वाले जिलों में आजमगढ़, गोरखपुर, हरदोई, बाराबंकी और शाहजहांपुर रहे, जहां पर न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री के बीच रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article