MP के झाबुआ में SUV कार ने मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2024, 09:02 PM IST

मध्य प्रदेश के झबुआ में एक कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों को मौत हो गई। यह घटना कुंडापुरा गांव के पास की बताई जा रही है।

Jhabua News: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर राणापुर पुलिस थाना क्षेत्र के कुंडापुरा गांव के पास हुई।

accident image

सांकेतिक फोटो।

दुर्घटना में चार की मौत

राणापुर थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कालू मेड़ा (30), वासना डामोर (65) और अरविंद डामोर (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल मेड़ा (37) ने रविवार को गुजरात के दाहोद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

End of Feed