मेरठ से संदिग्ध उजेद गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी और मोहम्मद साजिद से निकला कनेक्शन

उजेद मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद से पूछताछ के दौरान उसके संपर्क में उजेद का नाम सामने आने के बाद जांच शुरू की थी।

Meerut Suspect Uzaid Arrested: कश्मीरी आतंकवादी नेटवर्क मामले में पुलिस ने मेरठ के रहने वाले एक संदिग्ध उजेद को पकड़ा है। उजेद का संपर्क पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी से होने की बात भी सामने आई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वो पिछले करीब छह महीने से जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। सुरक्षा एजेंसियों उजेद पाकिस्तान के कई मोबाइल नंबरों के संपर्क में होने के इनपुट भी मिले थे।

Uzaid arrest

प्रतीकात्मक फोटो

संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद से पूछताछ में आया नाम

उजेद मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद से पूछताछ के दौरान उसके संपर्क में उजेद का नाम सामने आने के बाद जांच शुरू की थी। बताया जा रहा है कि जनवरी में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए मेरठ पहुंची थी, लेकिन उस समय वह पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

End of Feed