सूर्या चौहान मर्डर: असद के मकान पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी तेज, एनकाउंटर में हुआ था ढेर

नोटिस में सख्त चेतावनी दी गई है। अगर 15 दिन के भीतर खुद कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इसका पूरा खर्च भी आरोपी से वसूला जाएगा।

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद में खोड़ा के नवनीत विहार में सूर्या चौहान मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद के घर पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर व ढोल बजाकर 15 दिन में कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया है। गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चस्पा कराया गया है। प्रशासन ने ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर पूरे इलाके में जानकारी दी।

असद के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी तेज

गाजियाबाद के खोड़ा स्थित नवनीत विहार में मुख्य आरोपी असद के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। आज यहां प्रशासन की टीम पहुंची और अवैध कब्जे को हटाने का नोटिस दिया है। घर के मेन गेट पर ये नोटिस चस्पा किया गया है। तहसीलदार खुद मौके पर मौजूद रहे और उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस को यहां लगाया गया।

End of Feed