Surendranagar News: जिम में युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग का दावा, संचालक गिरफ्तार

Surendranagar News: गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर युवतियों से कथित छेड़छाड़, आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद ‘क्लब 71’ जिम में छापा मारकर चार पेन ड्राइव समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद किए, जिनमें करीब 100 से 150 आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिलने का दावा है।

Surendranagar News: सुरेंद्रनगर शहर में शिवालिक कॉम्प्लेक्स स्थित ‘क्लब 71’ जिम के संचालक अमीन यासीनभाई मुलतानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जिम आने वाली युवतियों से छेड़छाड़ करने, व्हाट्सऐप के जरिए उनके न्यूड फोटो हासिल कर ब्लैकमेल करने और जबरन रुपये वसूलने की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। छापे में पुलिस को पेन ड्राइव में करीब 100 से 150 आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं।

Surendranagar Gym Owner Arrest

सुरेंद्रनगर के 'क्लब 71' जिम पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

शिकायत के बाद जिम में छापा

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, शिकायत पर जांच शुरू हुई और तथ्य सामने आने पर जिम में कार्रवाई की गई। सुरेंद्रनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) आईपीएस प्रेमसुख डेलू ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त शिकायत पत्र मिला था, जिसे पढ़ने के बाद एएसपी वेदिका बिहाणी के नेतृत्व में जिम में छापा मारा गया।

End of Feed