Surat News : चार लूट का आरोपी पुलिस से भिड़ा, ASI पर किया चाकू से हमला; जवाबी फायरिंग में घायल

गुजरात के सूरत में लूट के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिससे में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी परवेज मुशरफ अंसारी के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

सूरत के लिंबायत इलाके में लूट के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला होने के बाद पुलिस ने फायरिंग की। घटना में आरोपी परवेज मुशरफ अंसारी के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि चाकू के हमले में घायल ASI अनिलकुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Robbery Accused Shot

सूरत में ASI पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी के पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, परवेज पर एक ही दिन में लूट की चार वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और उसे पकड़ने पहुंचे ASI अनिलकुमार पर कमर से चाकू निकालकर पेट के हिस्से में वार कर दिया।

End of Feed