SC से मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा को बड़ी राहत, कोर्ट ने सभी केस किए खारिज

मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा औार उनकी कंपनी बड़ा बिजनेस प्रा. लि. को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को खारिज करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है।

मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा को एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पिछले काफी समय से डॉ. विवेक बिंद्रा और उनकी कंपनी बड़ा प्राइवेट बिजनेस लिमिटेड पर धोधाधडी जैसे कई तरह के आरोप लगाए गए थे, जिनके खिलाफ वो लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने उन पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है।

Supreme Court clean chit Vivek Bindra

सुप्रीम कोर्ट से विवेक बिंद्रा को क्लीन चिट (फोटो-@DrVivekBindra)

क्या है पूरा मामला?

सुप्रीम कोर्ट में डॉ विवेक बिंद्रा के खिलाफ करीब 750 एप्लीकेशंस दायर की गई थी, जिनमें उनपर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके साथ ही ये CBI इन्वेस्टिगेशन की मांग भी की गई थी। जनवरी 2024 में ये केस सुप्रीम कोर्ट में फाइल किया गया था। डेढ़ साल तक केस चलने के बाद 2 सितंबर 2025 को इस केस का फैसला आया, जिसमें विवेक बिंद्रा के ख़िलाफ़ दायर की गई इन सभी एप्लीकेशंस को ख़ारिज कर दिया गया और उन्हें सभी मामलों में क्लीन चिट दे दी गई।

End of Feed