Sukma News Today: सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sukma News Today:सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। भेज्जी थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। कार्रवाई को नक्सली नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की अहम चोट के तौर पर देखा जा रहा है।

Sukma News: नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के भंडारपदर और मुनुरकोंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्च और एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए एक बड़े डंप का पता लगाया है। यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिले इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की गई। जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने 24 अगस्त को इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

Sukma Police Operation

नक्सलियों के छिपाए हथियारों और विस्फोटकों का विशाल जखीरा बरामद

23 हथियार बरामद किए गए

सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपाए गए डंप से कुल 23 हथियार बरामद किए गए। इनमें एक SLR रायफल, .315 बोर रायफल, .410 मस्केट, 6 BGL लॉन्चर, 12 बोर की 5 रायफल और 7 भरमार बंदूकें शामिल हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक AK-47, SLR, INSAS, .303, .315 और 12 बोर के कुल 492 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। सबसे बड़ी बरामदगी में 240 जिलेटिन स्टिक और करीब 18 किलोग्राम गन पाउडर शामिल है। इसके अलावा 5 देशी हैंड ग्रेनेड और बड़ी संख्या में BGL सेल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद डंप में 8 बड़े, 23 मीडियम और 58 छोटे BGL सेल, साथ ही 66 BGL कार्ट्रिज भी शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने कई मैगजीन, मैगजीन पाउच, BGL पाउच और अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री भी बरामद की है।

End of Feed