Haldwani News: हल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल में आज अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक गुलदार स्कूल परिसर में प्रवेश कर गया। इसे देखकर स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने गुलदार की वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।
हल्द्वानी के स्कूल में घुसा गुलदार
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और अपने संरक्षण में लिया। गुलदार पास के शीशमहल क्षेत्र से जंगल की ओर से आया था। सौभाग्य से, आज स्कूल में अवकाश था, जिससे बच्चे उपस्थित नहीं थे, और एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।
