ऐसी घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एंजेल चकमा हत्याकांड पर बोले सीएम धामी, सख्त कार्रवाई का आदेश

देहरादून में हाल ही में नस्लीय हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा से आए दो युवकों-24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा और माइकल चकमा-पर हमला किया गया। बताया जाता है कि नशे में धुत हमलावरों ने नस्लभेदी टिप्पणियां कीं और फिर चाकू से वार कर दिया।

उत्तराखंड सरकार ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड को बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राज्य में इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

pushkar singh dhami

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो- PTI)

पांच आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, अब तक इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से दो नाबालिग आरोपितों को सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, एक आरोपित अभी फरार है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपित की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक टीम नेपाल भी भेजी गई है।

End of Feed