'अब और एग्जाम नहीं देना'...NEET परीक्षा कैंसिल होने के बाद छात्र ने दी जान

गोवा में NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा देने से परेशान होने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। NEET-UG परीक्षा रद्द किए जाने की खबर मिलने के बाद छात्र तनाव में था, क्योंकि छात्रों को पूरी परीक्षा प्रक्रिया दोबारा से गुजरनी पड़ती।

मडगांव : नीट पेपर लीक के बाद छात्र काफी परेशान हैं। इसी बीच एक बेहद दुखद घटना में कुर्टोरिम के नेसाई इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा देने से परेशान था। बेंगलुरु मूल का यह छात्र मडगांव क्षेत्र के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। मंगलवार को उसका शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेला था। उसकी मां और बहन अपने होम टाउन गई हुई थीं। जबकि उसके पिता, जो रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं, वह ड्यूटी पर थे।

NEET Paper Leak

(सांकेतिक फोटो-Istock)

घटना का पता तब चला जब पिता काम से लौटे और उन्होंने बेटे का शव देखा। स्थानीय पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में छात्र ने कथित तौर पर गहरी निराशा जाहिर करते हुए लिखा कि वह अब कोई और कंपीटिशन का एक्जाम नहीं देना चाहता। सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET-UG परीक्षा रद्द किए जाने की खबर मिलने के बाद छात्र तनाव में था, क्योंकि छात्रों को पूरी परीक्षा प्रक्रिया दोबारा से गुजरनी पड़ती।

End of Feed