Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान अयोध्या की निगरानी करेगा AI, सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2024, 02:52 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राममंदिर की सुरक्षा को लेकर इंतजाम कड़े किए गए हैं। इसके लिए अर्धसैनिक बल और अन्य बलों की तैनाती की जीएगी। इसके साथ अयोध्या राममंदिर की निगरानी के लिए AI का प्रयोग किया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir: राममंदिर की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार नई तकनीकों का प्रयोग करने के बारे में सोच रही है। सुरक्षा को कड़ा करने के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग किया जाएगा। एआई के माध्यम से अयोध्या राममंदिर की निगरानी शुरू की जाएगी। जैसा की सभी जानते हैं कि अयोध्या राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। उसके बाद से प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगेगी। लंबे समय से राममंदिर जाकर रामलला के दर्शन करने का प्रतीक्षा कर रहे लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

Strict Security Arrangements Made for Ayodhya Ram Temple AI Will Monitor City

अयोध्या राममंदिर की निगरानी करेगा AI

राममंदिर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से राममंदिर की निगरानी पर बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि "अयोध्या के लिए एआई निगरानी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है। कुछ समय बाद, यदि संभव हुआ, तो इसे सुरक्षा और निगरानी अभ्यास का एक अभिन्न अंग बनाया जा सकता है।" इतना ही नहीं राममंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, आयोजित होने वाले रामलला के अभिषेक समारोह के लिए 11,000 राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किए जाने की संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस आयोजन में अर्धसैनिक बल और पीएसी की 26 कंपनियों के साथ-साथ लगभग 8,000 नागरिक पुलिसकर्मियों के शामिल होने की भी संभावना है। उन्होंने सुरक्षा को लेकर आगे बताया कि, यूपी एंटी टेरर स्क्वाड (एटीएस) और स्पेशल टास्क फोर्स टीमें और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड जैसी केंद्रीय एजेंसियां भी यहां तैनात की जाएंगी।

End of Feed