Nagpur News: नागपुर- मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर फिर पत्थरबाजी, AC कोच की खिड़की का शीशा टूटा

नागपुर के अजनी स्टेशन के पास सोमवार रात नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान AC कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, किसी यात्री को चोट नहीं आई। हाा

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर जिल से नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। सोमवार को अजनी रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंका। इस घटना में ट्रेन के A2 एसी कोच की खिड़की का बाहरी शीशा टूट गया। हालांकि, घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

Nagpur stone pelting

नागपुर में ट्रेन पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

A2 कोच की खिड़की का बाहरी शीशा टूटा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12290 अजनी स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद मनीष नगर के पास पहुंची थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने ट्रेन के A2 कोच पर पत्थर फेंका। जानकारी के अनुसार, पत्थर लगने से खिड़की का बाहरी शीशा सीट नंबर 13, 14, 15 और 16 के पास पूरी तरह टूट गया था। हालांकि खिड़की के अंदर का शीशा सुरक्षित रहने से यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

End of Feed