आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 13 सितंबर 2023 LIVE : उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण हालात पूरी तरह से बिगड़ चुके हैं। कई संपर्क मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि, यूपी में बारिश के कारण अब तक 28 की मौत हो चुकी है। बिहार में कोर्ट के आदेश की अवमानना करने के मामले में पटना हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। वहीं, राजस्थान के हनुमानगढ़ में बोलेरा-बस में टक्कर होने से चार की मौत हो गई।
शहरों के ताजा समाचार।
इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :
- समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के ठिकानों पर यूपी समेत तीन राज्यों इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। रेड का कारण नोटबन्दी के दौरान लखनऊ में दर्ज कालेधन की हेराफेरी को लेकर बताया जा रहा है।
- उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण कई पुल गिरने की कगार पर आ गए हैं। बताया जा रहा है कि, यूपी में बारिश के कारण अब तक 28 की मौत हो चुकी है। कई संपर्क मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि छह सबसे बड़े जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
- यूपी में मदरसों को लेकर अहम फैसला लिया गया है। यहां पर अब से मदरसा बोर्ड नए मदरसों को ही मान्यता दे सकेगा और बंद मदरसों की मान्यता को खत्म कर दिया जाएगा।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि, 'अपराध की सजा पाने पर सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए विभागीय जांच जरूरी है।'
- यूपी के फर्रुखाबाद में कंपिल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर चार साल की बच्ची का शव उस वक्त बरामद हुआ जब उसे कुत्ते नोचकर खा रहे थे। हालांकि पुलिस ने रेप कर हत्या की आशंका जताई है।
- बिहार में कोर्ट के आदेश की अवमानना करने के मामले में पटना हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
- पटना में लोजपा नेता चिराग पासवान ने संभावना जताते हुए कहा है कि, बिहार में समय से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प यात्रा को रवाना भी किया।
- आज नई दिल्ली में I.N.D.I.A. को-ऑर्डिनेशन कमेटी की पहली मीटिंग है। जिसमें जदयू नेता लल्लन सिंह शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि वे अचानक डेंगू से बीमार हो गए हैं।
- राजस्थान के हनुमानगढ़ में बोलेरा-बस में टक्कर होने से चार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हाईवे पर गोवंश को बचाने के चक्कर में ये हादसा हो गया।
- हरियाणा में मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है। मोनू को नूंह हिंसा के बाद नासिर-जुनैद को जिंदा जलाने के केस में ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया था।
- राजस्थान के सूरतगढ़ में बिजनेस वुमेन की हत्या का मामला सामने आया है। जिस समय वो पैसे की वसूली करने जा रही थी तभी घटना होने की आशंका जताई गई है।
