Goa News: फाइव स्टार रिजॉर्ट को मिली मंजूरी, स्थानीय लोगों की आपत्ति का नहीं पड़ा असर

Goa News: गोवा सरकार ने ओल्ड गोवा में बनने वाले फाइव स्टार रिजॉर्ट परियोजना को मंजूरी मिल गई है। 17 हजार आपत्तियों के बावजूद भी सरकार द्वारा प्रस्ताव को मिली मंजूरी के बाद स्थानीय लोगों हैरान दिखाई दे रहे हैं।

Goa News: ओल्ड गोवा में फाइव स्टार रिजॉर्ट को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया था। इस प्रस्ताव पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रकट किया। स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करने के बावजूद भी गोवा सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रास्तव को मिली मंजूरी के बाद स्थानीय लोग हैरान हो गए हैं। स्थानीय लोगों के साथ एनजीओ और विपक्षी दल के नेता भी इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

State Government Approved the Five Star Resort Proposal in Old Goa Despite the Objections of 17 Thousand Locals

ओल्ड गोवा में फाइव स्टार रिसॉर्ट को मिली मंजूरी

फाइव स्टार रिजॉर्ट की इस परियोजना का विरोध करते हुए गोवा के एक एनजीओ 'सेव ओल्ड गोवा एक्शन कमेटी' ने ओल्ड गोवा के पुरातात्विक महत्व का हवाला दिया है। कथित तौर पर इस एनजीओ ने अवैध रूप से बनने वाली रिजॉर्ट परियोजना पर सवाल खड़े किए है। जानकारी के अनुसार समिति ने नागरिकों की 17000 आपत्तियों के साथ पैटो स्थित इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड के कार्यालय का दौरा किया था। 17 हजार आपत्ति प्राप्त होने के बाद भी इस प्रस्ताव को मिली मंजूरी पर लोग हैरान होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed