SpiceJet की फ्लाइट की आगरा में अचानक लैंडिंग, विमान में सवार थे 80 विदेशी यात्री

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के एक विमान की अचानक गैर-निर्धारित लैंडिंग कराई गई। विमान में करीब 80 विदेशी यात्री सवार थे। पायलट के अनुरोध पर ATC ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि स्पाइसजेट के एक विमान की अचानक गैर-निर्धारित लैंडिंग से हड़कंप मच गया। विमान में करीब 80 विदेशी यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि पायलट के अनुरोध पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट स्टाफ ने विमान को आगरा एयरपोर्ट पर उतारने की व्यवस्था की।

Agra SpiceJet Emergency Landing

आगरा में स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (फोटो-Istock)

विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को भी सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी अन्य अनहोनी की सूचना नहीं है।

End of Feed