जंतर-मंतर पर विपक्ष : सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं सांसद डिंपल यादव, 19वें दिन अनशन जारी

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन आज 19वें दिन में प्रवेश कर गया है। सपा सांसद डिंपल यादव ने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके साहस की सराहना की।

दिल्ली : समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव आज दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं। यहां उन्होंने पर्यावरणविद् और कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की, जो अपनी मांगों को लेकर पिछले 19 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। डिंपल यादव का यह दौरा सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति विपक्षी एकजुटता और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

SP MP Dimple Yadav Met Sonam Wangchuk

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिलने पहुंची सांसद डिंपल यादव

आंदोलन के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन आज 19वें दिन में प्रवेश कर गया है। सपा सांसद डिंपल यादव ने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके साहस की सराहना की। इस दौरान उन्होंने सरकार से वांगचुक की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। डिंपल यादव की उपस्थिति ने इस आंदोलन को और अधिक चर्चा में ला दिया है।

End of Feed