'केवल परिवार और रिश्तेदारों के बारे में सोचती थी सपा सरकार'; योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के खिलाफ खोला मोर्चा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि 2017 से पहले की सरकार केवल परिवार और रिश्तेदारों के हितों तक सीमित थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 92,098 लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खातों में भेजी गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर जमकपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में ऐसी सरकार थी जो केवल अपने परिवार और रिश्तेदारों के हितों के बारे में सोचती थी।

योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी उस कार्यक्रम के दौरान की, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के तहत हजारों लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 92,098 लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी गई है।

End of Feed