Delhi Encounter: STF ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा, बदमाश पर चोरी-झपटमारी के 28 मामले दर्ज

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में STF ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के एक इनामी बदमाश रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 28 केस दर्ज हैं, जिनमें कई चोरी की वारदातें भी शामिल था।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF/SED की टीम ने एक शातिर और इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

Delhi Encounter

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एनकाउंटर, पकड़ा गया शातिर बदमाश

पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अमर कॉलोनी इलाके के आस्था कुंज पार्क में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी और संदिग्ध के आने का इंतजार करने लगी।

End of Feed