राजा रघुवंशी हत्याकांड: फिर जेल पहुंची सोनम रघुवंशी, SC से जमानत रद्द होने के बाद मेघालय कोर्ट में सरेंडर

राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद मेघालय की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद मंगलवार को मेघालय की एक ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में पेश होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसकी पुष्टि ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने की।

sonam raghuvansi

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर (फाइल फोटो)

सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को मेघालय हाईकोर्ट द्वारा बरकरार रखी गई जमानत को रद्द कर दिया था। अदालत ने सोनम रघुवंशी को तीन सप्ताह के अंदर ट्रायल कोर्ट के समक्ष सरेंडर करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने माना कि इस स्तर पर आरोपी के जमानत पर रहने से मुकदमे की सुनवाई में बाधा आ सकती है।

End of Feed